रांची, दिसम्बर 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में बुधवार को क्रिसमस गैदरिंग हुई। विभागाध्यक्ष डॉ उमेश नंद तिवारी ने प्रभु यीशु के जन्म के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यीशु मसीह का अवतरण मानवता को प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश देने के लिए हुआ था। डॉ बीरेंद्र महतो ने अपनी कविता यीशु, जंगल का उजास और हां, मैं शांता क्लोज के माध्यम से शांति, प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया। डॉ रीझु नायक ने यीशु के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है, ऐसे में यीशु के संदेश और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन विभाग के शोधार्थी विक्की मिंज और धन्यवाद रवि कुमार द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...