रांची, अक्टूबर 4 -- तोरपा, प्रतिनिधि। दुर्गोत्सव के मौके पर सावर्जनिक दुर्गा पूजा समिति तोरपा की ओर से प्रखंड मैदान में नागपुरी गीत संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ नवीन चंद्र झा ने फीता काटकर किया। इसमें बाद सरगम म्यूजिकल ग्रुप रांची के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत प्रस्तुत किए। गायक पंचम भाई ने नागपुरी में अयोध्या सजी गेल चलु देखे राम दरबार गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद रिपल कुमारी ने दे देवी हे दुर्गे माता करथी हम रउर जगराता, घंटा बाजेला सारा राइत मईया रउर मंदिर में सहित कई भजन प्रस्तुत किया। मशहूर नागपुरी गायक कृष्णा महली व मोनिका ने हे साजइन साजइन, हाय रे दिला टूटे, कभी मोर बिना जैसे हिट नागपुरी गीत गाकर लोगों को खूब झूमाया। हुलास ने मांदर की थाप पर लोगों को झूमने पर मजब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.