रांची, अप्रैल 12 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा के प्रसिद्ध नागपुरी गायक डॉ लक्ष्मीकांत नारायण बड़ाईक को गुरु रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। रविवार को आड्रे हाऊस रांची में भारत के गवैयों संस्था की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डॉ महुआ मांझी ने यह सम्मान नागपुरी लोक संगीत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया। उन्होंने डॉ बड़ाईक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कलाकार हमारी संस्कृति और परंपरा के सच्चे रक्षक हैं। डॉ बड़ाईक लंबे समय से नागपुरी संगीत की परंपरा को जीवित रखने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपने गायन और रचनाओं के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वे कई मंचों पर प्रस्तुति दे चुके हैं और युवा पीढ़ी को लोक संगीत से जोड़ने का कार्य ...