संभल, अगस्त 18 -- नाग पंचमी के पर्व पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों पर पहुंच नाग देवता की पूजा अर्चना की और उन्हें दूध अर्पित किया। नाग देवता से परिवार को सुरक्षित रखने की प्रार्थना भी की गई। सनातन धर्म में प्राचीन मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि यह पृथ्वी शेषनाग पर टिकी हुई है। जिस कारण नागों को देवता मानकर उनकी पूजा अर्चना की जाती है। नाग पंचमी के अवसर पर उनकी विशेष पूजा अर्चना होती है। सोमवार को नाग पंचमी पर्व पर श्रद्धालु सीता रोड़ स्थित नाग मंदिर व शहर के अन्य मंदिरों पर पहुंचे और नाग देवता की पूजा अर्चना की। इस मौके पर भक्तों ने नाग देवता को दूध भी अर्पित किया। यह भी पढ़ें- पूरी आस्था एवं विश्वास के साथ मनाई नागपंचमी साथ ही उनसे परिवार को सुरक्षित रखने और खुशहाली की प्रार्थना की गई। शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी नाग पंचमी के अवसर...