विकासनगर, जून 9 -- कालसी ब्लॉक के नागथात स्थित इंडियन रेडक्रॉस विभाग का मातृ शिशु कल्याण चिकित्सालय बदहाल है। कभी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र रहा यह अस्पताल अब संसाधनों और चिकित्सकीय स्टाफ के अभाव से जूझ रहा है। क्षेत्रवासियों ने अस्पताल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित किए जाने की मांग उठाई है। नागथात स्थित यह चिकित्सालय वर्ष 1964 से संचालित किया गया था। वर्ष 1999 में अस्पताल का नया भवन तैयार किया गया, जिसमें बिजली, पानी, गेस्ट हाउस और स्टाफ क्वार्टर जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। शुरुआत में अस्पताल में महिला चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, पीएचएन, एएनएम, महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका सहित कुल 22 कर्मचारी कार्यरत थे, लेकिन 2008 में धनाभाव के चलते अस्पताल का संचालन प्रभावित होने लगा और ध...