नई दिल्ली, अगस्त 25 -- चेहरे पर छोटे-छोटे काले या सफेद दाने दिखने लगें तो चेहरा कितना भी साफ हो, अच्छा नहीं लगता। इन्हें ही ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स कहा जाता है। ये खासकर नाक, ठुड्डी और माथे के आसपास ज्यादा नजर आते हैं। तेल, गंदगी और डेड स्किन के कारण ये छोटे-छोटे दाने दिखाई देने लगते हैं। कई लोग इन्हें हाथ से दबाकर निकालने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसकी वजह से स्किन पर लाल निशान, जलन या सूजन हो सकती है। इसलिए इन्हें निकालने के लिए त्वचा को जोर से रगड़ना या दबाना सही नहीं है। अगर आप घर पर कोई आसान तरीका ट्राई करना चाहती हैं, तो यह सिंपल सा फेस पैक आपकी मदद कर सकता है। जानें इसके बारे में सबकुछ-फेस पैक के लिए क्या चाहिए? 1 चम्मच गाढ़ा दही 1 चम्मच कॉफी पाउडर आधा चम्मच नारियल तेल 1 से 2 चम्मच आलू का रस यह भी पढ़ें- महंगे क्रीम-सिरम नहीं, अंद...