लखनऊ, अप्रैल 7 -- लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देखा तो दुकानदार को किया फोन दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबूलखनऊ,संवाददाता।नाका हिंडोला की गुरुद्वारा रोड पर मंगलवार की सुबह इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटों को निकलता देख लोगों में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग लगने से करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।आशियाना के सेक्टर-के निवासी मोहित छाबड़ा की गुरुद्वारा रोड पर हिंदुस्तान प्लाजा में महिमा इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। इसमें डिजाइनर लाइट, झालर और झूमर का कारोबार होता है। दुकानदार ने बताया कि सोमवार रात करीब सवा आठ बजे द...