पूर्णिया, मई 16 -- मीरगंज, एक संवाददाता।नाका से मॉडल थाना बना मीरगंज का नया भवन उदघाटन का इंतजार कर रहा है। धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज थाना अब आधुनिक पुलिसिंग की नई पहचान बनाने को तैयार है। लगभग छह करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक मॉडल थाना भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन उद्घाटन नहीं होने के कारण थाना आज भी पुराने एवं जर्जर भवन से संचालित हो रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को भी इसके जल्द उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार है। जी प्लस थ्री संरचना में तैयार इस हाईटेक मॉडल थाना भवन को सुरक्षा, सुविधा और तकनीक के आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। थाना परिसर में लगाए गए हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे केवल वीडियो ही नहीं बल्कि आवाज भी रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं, जिससे हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे निगरानी र...