नाका में बिजली खंभे पर भड़की भीषण आग, मची भगदड़, हंगामा
लखनऊ, जून 24 -- फोटो भी - सूचना के 40 मिनट बाद पहुंची दमकल गाड़ियां, व्यापारियों ने खुद फायर सिलेंडर से बुझाई आग - नाका में अग्निकांड के बाद घंटों बिजली ठप, व्यापारियों का हंगामा, अवैध केबल हटाने की मांग लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। नाका स्थित खोया मंडी गेट के पास पायनियर इलेक्ट्रॉनिक के निकट बुधवार शाम करीब सात बजे उस समय अचानक अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई, जब एक बिजली के खंभे पर लगे केबल तारों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के झुंड में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे खंभे को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में उठती आग की लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी दहशत फैल गई। घटना से घबराए और परेशान व्यापारियों ने तुरंत मामले की सूचना बिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.