अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या, संवाददाता। कल्याण सिंह वार्ड अंतर्गत 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर नाका हनुमानगढ़ी के निकट स्थित दर्जनो मकानों पर लोक निर्माण विभाग द्वारा भवनों को हटाये जाने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इस नोटिस के चस्पा होने के बाद भवन स्वामी परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग खंड तीन की ओर से मकानों पर चस्पा की गई नोटिस में कहा गया है कि यह भवन/सम्पत्ति चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य में प्रभावित हो रहा है। इस कारण उक्त भवन को हटाया जाना नितांत आवश्यक है। नोटिस चस्पा होते ही भवन स्वामियों में खलबली मच गयी है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशासी अभियंता सत्यपाल से मुलाकात की और अपनी व्यथा सुनायी। इस बारे में अधिशासी अभियंता ने 'हिन्दुस्तान' को बताया कि नाका क्षेत्र के लोग आज उन...