रामनगर, मई 14 -- रामनगर, संवाददाता। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक देवभूमि व्यापार मंडल रामनगर के सभागार में हुई। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी और प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को स्वीकार करने के बजाय जनता को उपदेश देने का काम कर रही है। गुरुवार को हुई बैठक में पार्टी के द्विवार्षिक अधिवेशन, राष्ट्रीय व प्रदेश के राजनैतिक हालात को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में द्विवार्षिक महाअधिवेशन एक और दो जून को रामनगर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने गुड़गांव, नोएडा, लखनऊ में मजदूर आंदोलन के दौरान मजदूरों, उनके नेताओं पर लगाए गए मुकदमे वापस लेने और जेल में बंद मजदूर नेताओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवार...