भागलपुर, अप्रैल 17 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन सम्बद्ध नाई श्रमिक संघ द्वारा डोमी ठाकुर की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के रामपुर खुर्द स्थित सरकारी भवन में बैठक की गई। इस दौरान नाथनगर प्रखंड की कार्यसमिति का गठन किया गया। गिरधारी ठाकुर अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर और दीपक कुमार ठाकुर उपाध्यक्ष, पवन ठाकुर उपसचिव,  प्रेम कुमार ठाकुर सचिव, सुमन कुमार ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। सूचना मंत्री सहित कार्यकारिणी का भी गठन किया। पर्यवेक्षक सह प्रमंडलीय संयोजक डॉ. कैलाश बिहारी ठाकुर, जिला सचिव योगेंद्र ठाकुर भी बैठक में पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- बीआर सिंह बने रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष यह भी पढ़ें- महिला शिक्षक मोर्चा की 15 सदस्यीय कार्यसमिति गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...