चक्रधरपुर, दिसम्बर 10 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नागेश्वर विद्यालय के समीप मंगलवार को नाई समाज की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर उपस्थित हुए। इस दौरान नाई समाज ने कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंस ठाकुर ने कहा कि चक्रधरपुर में नाई समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में घुमघुम कर नाई समाज को एकजुटा का संदेश दिया जा रहा हैं। जब तक नाई समाज एकजुट नहीं होगा तब तक समाज का विकास नहीं होगा। एकजुट रहने पर समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। अच्छी शिक्षा से समाज के लोग अच्छे मुकाम हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को रांची में पूरे देश से नाई समाज का मिलन...