बिहारशरीफ, मार्च 18 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोहसराय संघ कार्यालय में शोकसभा कर अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) के नेताओं व सदस्यों ने सक्रिय सदस्य कर्मयोगी रविशंकर ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि संघ उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर आगे भी चलता रहेगा। वे जीवनभर संघ के विकास के काम में लगे रहे। मौके पर संरक्षक मकसूदन शर्मा, जिला संयोजक राकेश बिहारी शर्मा, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार अकेला, समाजसेवी धीरज कुमार, भीम ठाकुर, सुधीर कुमार शर्मा, बबलू शर्मा, परविंदर शर्मा, जनार्दन ठाकुर, बबलू ठाकुर, अजय शर्मा, बिक्रम कुमार व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...