चाईबासा, मार्च 9 -- चाईबासा। स्थानीय शंभू मंदिर परिसर में नाई विकास मंच तथा नाई विकास मंच महिला मोर्चा की ओर से होली मिलन तथा नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों की बधाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को गुलाल लगाकर समाज के पदाधिकारी ने स्वागत किया। नाई विकास मंच के संरक्षक रमेश प्रमाणिक वार्ड पार्षदों को भरोसा दिलाया कि आपको हमारे समाज की जब भी जरूरत पड़े समाज के प्रत्येक व्यक्ति आपके साथ खड़े रहेंगे। समारोह में नवनिर्वाचित पार्षद विकास शर्मा, चंदू करवा, डोमा मिंज, शीला रजक, सुनीता खालको, आलोक कुमार झा, शैलेश प्रसाद, सुब्रत चंद्र,राहुल लाल, मुकेश योगी इत्यादि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...