नाई की दुकान में ग्राम प्रधान से मारपीट, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
बिजनौर, जून 25 -- थाना क्षेत्र के गांव गंगोड़ा शेख में नाई की दुकान पर बाल कटवाने गए ग्राम प्रधान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गंगोड़ा शेख निवासी कैफुल इस्लाम उर्फ पप्पू, जो वर्तमान में ग्राम पंचायत के प्रधान हैं, ने कोतवाली देहात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। उनका आरोप है कि पूर्व में भी उक्त लोग उनके साथ विवाद और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
घटना का विवरण पीड़ित के अनुसार 21 जून को वह गांव में स्थित एक नाई की दुकान पर बाल कटवाने गए थे। इसी दौरान गांव निवासी बाबर अपने दो साथियों के साथ दुकान में पहुंच गया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों, लात-घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.