हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- हल्द्वानी। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाईसेला के सात छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा छह से भूमिका पाण्डेय, प्रियांशु, बेबी और डौली ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं कक्षा नौ से मानसी गैड़ा, भूमिका नेगी और ऊषा नेगी सफल रहीं। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- 876 मेधावियों को मिलेगी मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...