पटना, जुलाई 19 -- बिहार फाउंडेशन नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपेडिशन नाइस 2026 के नवीनतम राउंड में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष चारों स्थानों पर कब्जा जमाया। एक्सट्रा सी और क्रॉसवर्ड फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीडब्ल्यूएफआई) द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित नवीनतम राउंड में सेंट स्टीफंस कॉलेज, नई दिल्ली की आद्या सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हए पहला स्थान हासिल किया। दूसरे सथान पर बिट्स पिलानी, हैदराबाद कैंपस के वी कृष्णा साई गायत्री और तीसरे स्थान पर गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर के धारा मित्तल रहे। जबकि इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली (आईआईआईआईटी नई दिल्ली) के विज्वल एकबोटे ने चौथा और सीसीएल के भार्गव विनायक ने पांचवां स्थान हासिल किया。 यह भी पढ़ें- Prayagraj News: हमीदिया में 1...