फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में महावीर नगर में कैफे का संचालन करने वाले संचालक पर पुलिस ने सरेराह महिलाओं से छेड़छाड़ करने एवं छींटाकशी का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी थी, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला उपनिरीक्षक काजल हमराहों के साथ में गश्त पर थीं। जैन मंदिर से सर्विस रोड पर चैकिंग करने के दौरान पता चला कि महावीर नगर गली नंबर दो में एक व्यक्ति द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ की जा रही है। यह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो यहां पर महिलाओं पर छींटाकशी करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी का नाम सलीम निवासी गली नंबर सात पुराना रसूलपुर है तथा वह नाइस कैफे के नाम से कैफे का संचालन करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया...