मुंगेर, मई 25 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार की देर शाम में प्रखंड की दरियापुर टू पंचायत के मधुबन दरियापुर मैदान में वॉलीबॉल चैंपियंस ओपन चैलेंज टूर्नामेंट लीग का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, बीडीओ प्रियंका कुमारी एवं पंचायत समिति सदस्य ज्योतिष पासवान ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- नाइट वॉलीवाल टूर्नामेंट पर शासन का कब्जा, रमनकाबाद बी को हरायाटूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नाइट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शासन बनाम रमनकाबाद बी के बीच खेला गया। जिसमें शासन की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रमनकाबाद बी को हराया और चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में शासन, मधुबन दरियापुर, दरियापुर, टेटिया बम्बर, रमनकाबाद ए, शामपुर, दरियापुर मंदिर टोला, रमनकाबाद बी टीम ने हिस्सा लिया। इसके प...