दरभंगा, जुलाई 10 -- दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए दरभंगा सांसद सह लोस में पार्टी सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मिलकर बात की और एयरपोर्ट से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री श्री नायडू से शीघ्र दरभंगा आकर 912 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन टर्मिनल भवन का अवलोकन करने का आग्रह किया, ताकि नियत समय पर पीएम नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ कर सकें। बकौल सांसद केंद्रीय मंत्री श्री नायडू ने जल्द दरभंगा आने के लिए आश्वस्त भी किया है। दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन सह सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा एयरपोर्ट को अत्याधुनिक बनाए जाने के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि यात्रियों की बढ़ रही ...