दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन से संबंधित सौ करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शीघ्र उद्घाटन करने का आग्रह किया। रक्षा मंत्री श्री सिंह ने यथाशीघ्र इन मुद्दों पर ठोस पहल किए जाने के लिए आश्वस्त किया। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि उन्होंने श्री सिंह से नाइट लैंडिंग की यथाशीघ्र शुरुआत कराने, दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में 50 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार 50 आवासीय क्वार्टर का उद्घाटन, लगभग 20 करोड़ की लागत से भारतीय वायु सेना स्टेशन परिसर की नवनिर्मित चारदीवारी का उद्घाटन व लगभग 25 करोड़ की लागत से नवनिर्मित अस्पताल सह मेडिकल स्टेशन का शुभारम्भ किए जाने का आ...