वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग ने नाइट मार्केट पर लगभग 15 लाख रुपये बकाये की वसूली की कवायद तेज कर दी है। डीपीएच उपकेंद्र के अभियंताओं ने स्थाई विद्युत विच्छेदन (पीडी) कर दिया गया है। वहीं नगरीय विद्युत वितरण खंड-मढ़ौली के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बकाया वसूली के लिए स्मार्ट सिटी को नोटिस भेजा है। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्मार्ट सिटी का नाइट मार्केट का निर्माण कराया गया था। लगभग दो किमी तक फैले मार्केट में 99 दुकानें थीं। दुकानों में बिजली सप्लाई के लिए वाराणसी स्मार्ट सिटी के नाम से कनेक्शन लिया गया है। नाइट मार्केट के संचालन की जिम्मेदारी श्रेया इंटरप्राइजेज को सौंपी गई थी। कंपनी दुकानदारों से बिजली बिल की वसूली तो करती रही लेकिन बिजली विभाग में जमा नहीं किया। बाद में श्रेया कंपनी का ठेका रद्द कर दिया...