नाइट ब्लड सर्वे में 71 लोगों में मिला फाइलेरिया का संक्रमण
पलामू, अगस्त 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत कराए गए नाइट ब्लड सर्वे में 71 लोगों के रक्त नमूनों में फाइलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में चयनित क्षेत्रों में रात के समय लोगों के रक्त के नमूने लेकर माइक्रोफाइलेरिया की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 9000 लोगों के रक्त की जांच की गई, जिसमें 71 नमूने पॉजिटिव पाए गए। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फाइलेरिया पॉजिटिव पाए गए लोगों को रूटीन प्रोटोकॉल के अनुसार दवा दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित पाए गए लोगों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए फाइलेरिया नियंत्रण गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, सेंटिनल साइट पर 3000 लोगों के रक्त नमूनों की जांच की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.