बलरामपुर, जून 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संचालित नाइट ब्लड सर्वे अभियान का अपर मुख्य चिकित्साधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने विकास खंड तुलसीपुर में निरीक्षण किया। निरीक्षा के दौरान एसीएमओ ने सर्वे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। एसीएमओ ने सर्वे टीमों से रक्त नमूना संग्रहण की प्रक्रिया, अभियान की कार्यप्रणाली के साथ लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक किए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन रोके जा सकने वाला रोग है। इसके उन्मूलन के लिए समय-समय पर किए जाने वाले सर्वे बेहद महत्वपूर्ण हैं। नाइट ब्लड सर्वे के माध्यम से संभावित संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर समय रहते उपचार और नियंत्र...