नाइट ब्लड सर्वे का दिया गया प्रशिक्षण, तीन गांवों में होगी जांच
बलरामपुर, जून 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले में संक्रमण की वर्तमान स्थिति का आकलन करने को लेकर 9 से 17 जून तक विशेष नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में लैब टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सीएमओ ने बताया कि सर्वे के लिए तुलसीपुर विकास खंड के शीतलापुर, बड़गांव और गैदहवा गांवों का चयन किया गया है। इनमें शीतलापुर और बड़गांव रैंडम श्रेणी के जबकि गैदहवा को सेंटीनल गांव के रूप में शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन गांवों में घर-घर पहुंचकर रक्त नमूने एकत्र करेंगी और माइक्रोफाइलेरिया की जांच के लिए स्लाइड तैयार करेंगी। नोडल संचारी रोग डॉ. संतोष कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.