हिटी, जून 3 -- Doctor Raped Nurse : उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक अस्पताल में शर्मनाक घटना हुई है। यहां नाइट ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर ने नर्स के साथ रेप कर दिया। नर्स इस रेप की वजह से प्रेग्नेंट हो गई तो डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा दिया लेकिन शादी करने से पहले धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। डॉक्टर की इस करतूत से पीड़ित नर्स ने पुलिस से शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। नर्स ने इस बीच सोशल मीडिया पर अपने साथ गैंगरेप और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन गुस्से में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के गांव निवासी युवती धामपुर स्थित नर्सिंग होम में नर्स है। उसका आरोप है कि अस्पताल के मालिक डॉ. फैजान निवासी ...