नाइट टूर्नामेंट सीजन 03 में चिमन सुपर किंग बनी विजेता
पाकुड़, अप्रैल 25 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबांध क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित सीजन 03 शॉर्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 अप्रैल की रात से शुरू हुआ, जिसका फाइनल मुकाबला शनिवार सुबह खेला गया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों में भी खासा उत्साह देखा गया। फाइनल मैच राइजिंग स्टार ओरपाड़ा और चिमन सुपर किंग के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार ओरपाड़ा की टीम महज 3.2 ओवर में 15 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में चिमन सुपर किंग ने मात्र 2.1 ओवर में 19 रन 1 विकेट गंवाते हुए बनाकर आसानी से मैच जीत लिया और खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए आकाश सिंह राजपूत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 1.2 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 5 विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.