सासाराम, मार्च 2 -- दावथ। प्रखंड क्षेत्र के दावथ गांव में नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच रंजन 11 और रूप सागर 11 के बीच खेला गया, जिसमें रंजन 11 की टीम विजयी रही। उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह ने किया। कहा कि खेल में हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आपसी भाईचारा और प्रेम बना रहना ही खेल का असली मकसद होता है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनी मेंराज को दिया गया। मौके पर गुड्डू सिंह, प्रकाश ठाकुर, भरत प्रसाद के अलावे आयोजक मंडल में धीरज कुमार, आकाश कुमार, छोटू कुमार, गोलू कुमार, संदेश पाल, शुभम कुमार, धूली कुमार, चिंटू सिंह गोलू कुमार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...