छपरा, मार्च 31 -- फोटो- 6 - इसुआपुर के बजरहियां गांव के खेल मैदान में विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए विधायक जनक सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि डब्लू ओझा,पंकज सिंह व अन्य। इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बजरहियां गांव के खेल मैदान में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट बजरहियां के बैनर तले खेले गए फाइनल मुकाबले में सहाजितपुर क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट क्लब बजरहियां को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि डब्लू ओझा ने टॉस उछालकर खेल की शुरुआत की। टॉस जीतकर बजरहियां की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद सहाजितपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 169 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए बजरहियां की टीम 130 रनों पर ही सिमट गई। विजेता टीम के रामु प्रसाद को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। व...