मैनपुरी, जून 13 -- नगर में एमडी रिसॉर्ट के पास खेल मैदान पर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-4 का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि तहसीलदार घासीराम, थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह और राजकीय ठेकेदार उमंग गुप्ता ने किया। उद्घाटन मैच कुसमरा क्रिकेट क्लब और नीलकंठ ट्रेडर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कुसमरा ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 96 रन बनाए। जवाब में नीलकंठ ट्रेडर्स की टीम विशाल के 35 रनों के संघर्ष के बावजूद 10 ओवर में 90 रन ही बना सकी। कुसमरा के केके ने 4 विकेट चटकाकर अपनी टीम को 5 रन से रोमांचक जीत दिलाई। मुख्य अतिथि अमित तिवारी ने ऋतिक सेंगर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। यह भी पढ़ें- नाइट क्रिकेट में कुसमरा क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मैच अंपायरिंग विक्की चौहान, राहुल चौहान ने की। कमेंट्री प्रदीप त्रिवेदी, सूर्यदेव...