जहानाबाद, जून 12 -- रतनी, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के शकूराबाद स्थित रघुनाथगंज सप्तदेव सूर्य मंदिर के प्रांगण में गुरुवार की रात युवा क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक राहुल शर्मा, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ,पूर्व मुखिया, राजदेव प्रसाद यादव , सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया । उद्घाटन से पूर्व स्थानीय विधायक को क्रिकेट टूर्नामेंट के कमेटी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ,वहीं खिलाड़ियों से बारी बारी से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। परिचय प्राप्त करने के बाद टूर्नामेंट में शामिल आठ टीम के कप्तान की उपस्थिति में टॉस किया गया जहां नारायणपुर टीम ने टॉस हारकर भी बैटिंग का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सेसम्बा की टीम न...