भभुआ, जून 1 -- हाई स्कूल के खेल मैदान में भगवानपुर और पुलिस टीम के बीच हुआ मैच संघर्षपूर्ण मैच में एक गेंद शेष रहते 59 रन के लक्ष्य को पूरा कर मैच जीता (युवा पेज) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान में रविवार रात नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच खेला गया, जिसमें भगवानपुर और पुलिस थाना क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। पांच ओवर के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस थाना की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भगवानपुर की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। मैच में सत्येंद्र यादव और भंटू सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि अक्षय शर्मा ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली। टूर्नाम...