लखीमपुरखीरी, जून 13 -- क्षेत्र के ग्राम छतौनिया में आयोजित स्वर्गीय राम कुमार वर्मा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक अमन गिरि ने फीता काटकर किया। विधायक ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के आयोजक रोहित वर्मा को विधायक ने बधाई देते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का यह सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, अवधेश मिश्रा, नगर महामंत्री धीरज वाजपेयी, भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरि, सभासद सूर्य प्रताप सिंह, सभासद भोली गिरी, सौरभ शर्मा, व...