लखीमपुरखीरी, जून 8 -- बम्हनपुर। रामाधीन इंटर कालेज मैदान में शनिवार रात शुरू हुए शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा व स्नेहलता वर्मा मेमोरियल नाक आउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के 22वें सीजन का उद्घाटन मैच निघासन सदर इलेवन और खालसा इलेवन के बीच हुआ। इसमें निघासन सदर ने खालसा इलेवन को छह विकेटों से हरा दिया। दो मैचों के दूसरे मैच में अंपायर के फैसले को लेकर विवाद होने से मुकाबला अधूरा रह गया। नाइट क्रिकेट मैच का उद्घाटन टूर्नामेंट आयोजक डॉ. धीरेंद्र वर्मा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में खालसा इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम निघासन सदर इलेवन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 59 रनों पर पूरी टीम आउट हो गई। यह भी पढ़ें- नाइट क्रिकेट उद्घाटन मैच में निघासन विजेता, दूसरे मैच में हुआ विवाद टीम के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल ...