मैनपुरी, मई 28 -- नगर पंचायत के गांव उदयपुर में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार की रात सरसई नावर का दबदबा रहा। टीम ने बैक-टू-बैक दोनों मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। युवा समाजसेवी व सपा नेता डॉ. वैभव यादव (शिवम) ने फीता काटकर मैचों का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने युवाओं को खेल सामग्री के लिए हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। गर्व क्रिकेट क्लब किशनी और सरसई नावर के बीच खेला गया। गर्व क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सरसई नावर ने निर्धारित 10 ओवर में 104 रन बनाए, जिसमें टिंगा ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया। जवाब में गर्व क्लब की टीम मात्र 44 रन पर ढेर हो गई और सरसई नावर ने यह मैच 60 रन से जीत लिया। टिंगा मैन ऑफ द मैच चुने गए। सरसई नावर और प्रिंस क्रिकेट क्लब किशनी के...