नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने गुरुवार को कहा कि नाइट्रोजन पर बहुत ज्यादा निर्भरता के कारण खाद का असंतुलित इस्तेमाल हो रहा है। इससे मिट्टी की गुणवत्ता खराब हो रही है और फसल की पैदावार घट रही है। लाहिड़ी ने कहा कि संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देना और फॉस्फेट एवं पोटाश आधारित उर्वरकों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना मिट्टी के स्वास्थ्य और पोषक तत्वों के बेहतर उपयोग के लिए आवश्यक है।उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि आज भी खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण आजीविका और व्यापक आर्थिक स्थिरता का आधार बनी हुई है, लेकिन 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी कई महत्वपूर्ण कदम उठाने बाकी हैं।उन्होंने उर्वरक उपयोग के लिए निर्धारित एनपीके (नाइट्रोजन-फॉस्फोरस-पोटाश) अनुपात को बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जर...