गुवाहाटी, अक्टूबर 2 -- असम की राजधानी गुवाहाटी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शहर के खानापारा क्षेत्र में स्थित 'द लोकल्स' कैफे एंड लाउंज नाम के नाइटक्लब के भीतर गुरुवार देर रात एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब के महिला और पुरुष बाउंसर्स ने मिलकर एक महिला को फर्श पर पटका, उसे निर्वस्त्र किया और उसके साथ भारी मारपीट की। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो में महिला बिना कपड़ों के जमीन पर पड़ी हुई और दो अन्य महिलाओं द्वारा लात मारी जाती हुई दिख रही है। उनके साथ कुछ पुरुष भी दिखाई दे रहे हैं। एक और वीडियो में एक महिला उसे उठाने की कोशिश करती दिख रही है, तभी एक कार आकर उनके दृश्य को रोक देती है। वीडियो में कुछ पुरुष भी घटनास्थल पर मौजूद नजर आ रहे हैं।...