नई दिल्ली, अगस्त 26 -- इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी फिर से संभालने के एक टेस्ट मैच के बाद ही जो रूट को उनके एक साथी ने निराश कर दिया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को एक नाइटक्लब के बाहर डर्बी में पुलिस ने हथकड़ी डालकर गिरफ्तार कर लिया। ये मामला अब जांच के दायरे में है, लेकिन इससे कप्तान जो रूट बहुत ज्यादा निराश और नाखुश हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले उन्होंने अपनी निराश जाहिर करते हुए कहा कि ये उनके गेंदबाज की बेवकूफी भरी गलती है, जो मैदान के बाहर कार्स ने की है। पाकिस्तान के खिलाफ जारी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में ब्रायडन कार्स पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे और अब उन्हें इस नाइटक्लब कांड के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह सोनी बेकर को टीम में शामिल किया गया है। दूसरा टेस्ट गुरुवार...