नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
गाजीपुर, जून 15 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के मिर्चा मिनी स्टेडियम में रविवार को आयोजित वनडे नाइट फाइनल फुटबॉल मुकाबले में नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब ने केजीएन स्पोर्टिंग क्लब को 3-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के अंतिम क्षणों में नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब के एक खिलाड़ी ने विपक्षी खिलाड़ियों को छकाते हुए शानदार गोल दागा, जिससे उनकी टीम को 1-0 की बढ़त मिल गई। दूसरे हाफ में नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब ने अपनी बढ़त को और मजबूत किया। टीम के खिलाड़ियों ने लगातार आक्रमण करते हुए दो और गोल दागे, जबकि केजीएन स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी गोल करने के कई प्रयासों के बावजूद सफलता हासिल नहीं कर सके। यह भी पढ़ें- नाइजीरिया स्पोर्टिंग क्लब ने जीता फुटब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.