सहरसा, फरवरी 24 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। नाइजीरियाई नागरिक अब्राहम की पहचान के लिए पुलिस ने इंटरपोल से मदद मांगी है। रेल पुलिस और अन्य एजेंसियों की जांच व पूछताछ में नाइजीरियाई नागरिक के पहचान से संबंधित वैधानिक दस्तावेज की जानकारी नहीं मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। रेल न्यायालय ने भी नाइजीरियाई नागरिक के पहचान से संबंधित वैधानिक दस्तावेज तलब किया है। हालांकि, अनुसंधानकर्ता रेल थानाध्यक्ष सहरसा ने जेल में बंद नाइजीरियाई नागरिक मामले में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। बता दें कि नाइजीरियाई नागरिक अब्राहम पिछले ढाई माह से जेल में बंद है। पिछले साल के 29 नवंबर को उसे सहरसा में हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस की जनरल बोगी से गिरफ्तार किया गया था। बिना वीजा, पासपोर्ट और रेल यात्रा टिकट के होने के कारण उसकी गिरफ्तारी की गई थी। आरपीएफ इंस्पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.