नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, व. सं.। दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग सप्लाई करने वाले एक विदेशी नागरिक को स्पेशल स्टाफ टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 35 वर्षीय जॉन चिबुइके के कब्जे से 1.031 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। स्पेशल स्टाफ टीम ने ऑपरेशन कवच 13.0 के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि आरोपी जॉन चिबुइके नाइजीरिया का रहने वाला है। वह फिलहाल मेहरौली के इस्लाम कॉलोनी इलाके में रह रहा था। एसीपी ऑपरेशन सेल अभिनेन्द्र जैन और स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अनुज कुमार की टीम ने आरोपी को मेहरौली से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...