मेरठ, जनवरी 4 -- नाइजीरियन ड्रग्स तस्कर वेस्ट यूपी में कोकीन की खेप खपा रहा था। एक सप्लायर को मेरठ पुलिस ने ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दिल्ली से कोकीन लाकर मेरठ में आरोपी बेच रहा था। स्वाट टीम को प्रकरण में लगाया गया है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने शातिर कोकीन तस्कर जावेद निवासी सराय बहलीम को शुक्रवार देर रात सेक्टर- दो माधवपुरम के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 12.15 ग्राम कोकीन, कार, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि जावेद और उसके कुछ साथी दिल्ली में काम कर रहे नाइजीरियन ड्रग्स तस्कर से कोकीन लेकर आते हैं। पिछले कुछ महीनों से लगातार कोकीन की सप्लाई वेस्ट यूपी में की जा रही है। 20 हजार से लेकर 50 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से कोकीन को वेस्ट यूपी में सपाई किया जा रहा है। फिलहाल जावेद की निशानद...