मेरठ, मार्च 20 -- नाइजीरियन छात्रों के गैंग ने शेयर बाजार और विदेशी कंपनियों में निवेश कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी की है। एमएससी नर्सिंग के छात्र उमर (नाइजीरियन नागरिक) को पुलिस ने हिरासत में लिया और गुरुवार को नोटिस देकर छोड़ दिया। फिलहाल 16 मामले सामने आए हैं, जिनमें उमर और उसके साथियों की सीधे तौर पर साइबर क्राइम करने में भूमिका मिली है। उमर के बाकी साथियों को मुकदमे में आरोपी बनाया गया है और इनके खिलाफ वारंट जारी कराए जाएंगे। फिलहाल उमर का पासपोर्ट, लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिया गया है। आरोपी को बिना अनुमति शहर नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है। नाइजीरिया का रहने वाला सैफू मयाना उमर तीन साल से मेरठ में श्यामजी कृष्णा ब्वॉयज हॉस्टल में रह रहा है और एक निजी विश्वविद्यालय में एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि उमर...