गिरडीह, जनवरी 16 -- बगोदर, प्रतिनिधि। नाइजर में अपह्वत बगोदर के दोंदलो के प्रवासी मजदूर संजय महतो के तीन बच्चों को बगोदर स्थित आरसी मेमोरियल स्कूल में आठ महीने तक नि: शुल्क में पढ़ाई कराई गई। स्कूल के द्वारा बच्चों के ट्यूशन फीस नहीं लेने के अलावा किताबें भी नि: शुल्क में मुहैया कराई गई थी। स्कूल के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि संजय महतो का अपहरण की खबर सामने आने पर स्कूल में पढ़ाई करनेवाले उनके तीन बच्चे आशीष, ममता एवं अजीत का स्कूल फीस माफ करने का निर्णय स्कूल परिवार ने लिया था। इसके अलावा बच्चों को किताबें भी नि: शुल्क में दी गई थी। पिता के अपहरण के बाद बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए स्कूल परिवार के द्वारा यह कदम उठाया गया था। बताया कि शिक्षा सिर्फ डिग्री ही नहीं बल्कि ईमानदारी और सेवा भी है...