पूर्णिया, नवम्बर 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नांदेड़ महाराष्ट्र में चल रही ड्रैगन बोट नेशनल चैंपियनशिप में बिहार ड्रैगन बोट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1000 मीटर और 500 मीटर दोनों श्रेणियों में गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस बेहतरीन उपलब्धि से पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्णिया रग्बी फुटबॉल एवं ड्रैगन बोट के सचिव शुभम आनंद ने टीम की इस जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि पूर्णिया की रूपा तिर्की और करीना तिर्की भी बिहार टीम का अहम हिस्सा थीं। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने टीम को स्वर्ण जीतने में बड़ी भूमिका निभाई। इस जीत पर मेडल विजेताओं को सीमा उरांव पूर्व महिला आयोग सदस्या,बीरेंद्र कुमार उरांव अध्यक्ष पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार उरांव, उपाध्यक्ष व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.