रुद्रपुर, जुलाई 10 -- खटीमा, संवाददाता। टनकपुर नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को खटीमा से चलेगी। टनकपुर से यह ट्रेन सुबह 9.26 बजे खटीमा पहुंचेगी और 9.29 बजे नांदेड़ के लिए रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेन की समय सारिणी घोषित कर दी है। इस ट्रेन का संचलन 12 जुलाई से नांदेड़ से शुरू हो जाएगा। 14 जुलाई को यहां से नांदेड़ के लिए रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार नांदेड-टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन नांदेड़ से 12 जुलाई से प्रत्येक रविवार को तथा टनकपुर से 14 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार चलेगी। खटीमा से चलकर पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, बीना, इटारसी, खण्डवा, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बसमत, पूर्णा होते...