बिजनौर, फरवरी 27 -- भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नांगल-मंडावली मार्ग पर हादसे का सबब बने स्पीड ब्रेकर हटाने की मांग की है। नांगल-मंडावली मार्ग पर सराय आलम नहर पुलिया के निकट लोक निर्माण विभाग द्वारा कांवड़ यात्रा से पहले स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे। लेकिन कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद भी स्पीड ब्रेकर नहीं हटाए गए हैं। शुक्रवार को भाकियू अराजनैतिक ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह, राजवीर काकरान, उज्जवल, पुनीत, मुनेंद्र आदि ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन एई एम एस पांडेय को सौंपा। जिसमें बताया कि राहगीर आय दिन स्पीड ब्रेकर पर गिरकर घायल हो रहे हैं। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में गन्ना वाहनों का आवागमन होता है। स्पीड ब्रेकर से संबंधित कोई संकेतक नहीं होने से रात्रि में दोपहिया वाह...