गढ़वा, मई 31 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत का दर्जा मिले 16 साल गुजरने के बाद भी शहरी क्षेत्र में सिवरेज और जल निकासी की व्यवस्था दुरूस्त नहीं हो सकी है। शहरी क्षेत्र में कई ऐसे संवेदनशील इलाके हैं जहां वर्षों से जलजमाव की समस्या हो रही है। उसके बाद भी उसका स्थायी समाधान नहीं हो सका। अबकी साल भी कमोबेश स्थानीय लोगों को उक्त इलाके में जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है जहां हर साल यह समस्या होती है। अब मानसून की बारिश शुरू होने के बाद भी समस्या की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर पंचायत में कई इलाकों में जलजमाव का मुख्य कारण बेहतर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होना या नाली का निर्माण नहीं होना ही है। नालियों की सफाई भी अबतक पूरा नहीं किया जा सका है। मानसून दहलीज पर है। अगले कुछ हफ्तों में मानसून के आ जाने से बारिश शुरू होगी। ...