नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना और बीजेपी दोनों के कार्यकर्ताओं में अंदरूनी तनातनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं राज्य में बीजेपी और शिवसेना में वर्चस्व की जंग अब नेताओं के स्तर तक आने लगी है। शिवसेना के एमएलसी चंद्रकांत रघुवंशी ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे जोर ना लगाते तो अब तक तो बीजेपी खत्म ही हो गई होती। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। वहीं बीजेपी की अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। चंद्रकांत रघुवंशी ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने BJP को फिर से खड़ा किया है, नहीं तो BJP के होने का सवाल ही नहीं उठता। महाविकास अघाड़ी के समय BJP सत्ता में कहां थी? चंद्रकांत रघुवंशी ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे के उठने के बाद ही BJP सत्ता में आई। वरना बीजेपी के लिए खुद को बचाना मुश्किल हो...